सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल
रोहतास। मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के गौ
रोहतास। मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ले की है। जहां आरा-सासाराम पथ पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की जद में आने से एक किशोरी घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने अगरेर थाना क्षेत्र के रूदना निवासी बाइक सवार सिराजुद्दीन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल किशोरी को दीपू श्रीवास्तव व मंटू सिंह ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं दूसरी घटना शिवसागर थाना क्षेत्र में हाइवे पर स्थित बम्हौर गेट के पास की है। जहां बोलेरो से ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल बोलेरो पर सवार थे। जानकारी के अनुसार घायल होने वालों में डेहरी के मकराइन निवासी अशोक पासवान, हसमुद्दीन अंसारी व कैमूर जिला के भगवानपुर निवासी बालचंद्र पासवान शामिल है। जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया।