अलग-अलग सड़क घटनाओं में चार घायल
रोहतास। स्थानीय थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज
रोहतास। स्थानीय थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को चिकित्सक द्वारा बाहर रेफर कर दिया गया है।
पहली घटना सासाराम-चौसा पथ पर परसियां स्टैंड के समीप की है। जहां जीप की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अशोक प्रजापति गौरा गांव का निवासी बताया जाता है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। जीप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं एनएच 30 पर लहेरी स्टैंड के समीप एक बाइक चाट में पलट गई। जिसके कारण खरहरी निवासी बाइक सवार सुशील कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार लहेरी व अनिल कुमार तेतरियां घायल हो गए। सभी का इलाज पीएचसी में चल रहा है।