विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manu Maharaj IPS: पूर्व SSP मनु महाराज की कोर्ट में हुई गवाही, इस मामले में देना पड़ा जवाब

Published: Fri, 27 Sep 2024 01:28 PM (IST)

कैमूर पहाड़ी क्षेत्र के नौहट्टा प्रखंड में 2012 में हुई नक्सली मुठभेड़ के मामले में पूर्व एसपी मनु महाराज और ...और पढ़ें

मनु महाराज ने कोर्ट में दी गवाही (जागरण)
मनु महाराज ने कोर्ट में दी गवाही (जागरण)

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। कैमूर पहाड़ी क्षेत्र के नौहट्टा प्रखंड में स्थित मटियांव यदुनाथनाथपुर में नक्सली मुठभेड़ में तत्कालीन एसपी व वर्तमान में आइटीबीपी देहरादुन के डीआइजी मनु महाराज एवं तत्कालीन एएसपी विनोद कुमार मंडल समेत पांच गवाहों की गवाही एडीजे दस उमेश राय की अदालत में हुई।

मनु महाराज ने अपनी गवाही में कहा कि दो जनवरी 2012 को गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। जिसमें तीन नक्सली मुठभेड़ में मारे भी गए थे। सभी नक्सली एक गंभीर योजना को अंजाम देने के लिए उक्त गांव में एक जुटे हुए थे। जिसे एसटीएफ ,सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल के संयुक्त अभियान से विफल कर दिया गया था।वर्तमान में एसपी मनु महाराज आईटीबीपी में डीआईजी के पद पर देहरादून में कार्यरत है।