Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं ने चलाया मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान

रोहतास। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को प्रखंड की परडिया पंचायत के विभिन्न गांवों म

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 05:50 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 05:50 PM (IST)
कार्यकर्ताओं ने चलाया मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान
कार्यकर्ताओं ने चलाया मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान

रोहतास। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को प्रखंड की परडिया पंचायत के विभिन्न गांवों में पार्टी कार्यकताओं ने मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों से एक नोट व भाजपा के लिए एक वोट की मांग की। प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश ¨सह ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को उत्साह के साथ लग सफल बनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने अपने साथ ही समर्थकों के घरों पर पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य चन्द्राशु मिश्रा ने बताया कि इस अभियान में लोगो का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। मौके पर ज्ञानचन्द साह, अजय पाण्डेय, लक्ष्मण गिरी, कृति देवी, हदिश अंसारी, रंगलाल ¨सह, हरगोविंद साह, विमलेश पाण्डेय, सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.