Move to Jagran APP

बिहार में पुरानी रंजिश के प्रतिशोध में 5 साल की बच्ची का रेत दिया गला, शव घर के पीछे फेंका

सासाराम में पांच वर्षीया बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बच्ची के शव को घर के पीछे फेंक दिया गया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 03:57 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 04:39 PM (IST)
बिहार में पुरानी रंजिश के प्रतिशोध में 5 साल की बच्ची का रेत दिया गला, शव घर के पीछे फेंका
बिहार में पुरानी रंजिश के प्रतिशोध में 5 साल की बच्ची का रेत दिया गला, शव घर के पीछे फेंका

रोहतास, जेएनएन। बिहार के सासाराम जिले में शनिवार को दिलदहला देने वाली वारदात प्रकाश में आई।शिवसागर थाना क्षेत्र के राम केकई गांव में एक पांच वर्षीया बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार की बताई जा रही है। बच्ची का शव शनिवार की सुबह घर के पीछे मिला। मृतका बिंदा कुमारी (5) महेश राम की पुत्री थी। घंटों मशक्कत के बाद शनिवार को मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। परिजनों द्वारा गांव के ही महेंद्र राम, कृष्णा राम, प्रेमचंद राम व गुड्डू राम के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराई है। 

loksabha election banner

खोजने पर घर के पीछे मिला बच्ची का शव

बताया जाता है कि शुक्रवार को बिंदा घर मे अकेले थी व उसकी मां रोपनी करने गई थी। उसकी मां जब रोपनी कर लौटी तो देखा कि बच्ची घर पर नहीं है। काफी खोजबीन के बाद शनिवार की सुबह घर के पीछे बच्ची का शव बरामद हुआ। उसकी गर्दन पर तेज हथियार से गला रेतने का निशान हैं। 

वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद शव लेकर स्वजन सहित गांव के लोग इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे। लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी एफआइआर दर्ज नहीं की जा रही थी। स्थानीय लोग तथा समाजसेवी थाना पहुंचे तब जाकर पुलिस हरकत में आई। तब जाकर एफआइआर दर्ज की गई।

गांव के ही चार को आरोपित बना एफआइआर दर्ज

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि पांच साल की बच्ची की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना को लेकर हर बिंदु पर जांच जारी है। परिजनों द्वारा गांव के ही महेंद्र राम, कृष्णा राम, प्रेमचंद राम व गुड्डू राम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। इसी को लेकर हत्या की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.