महिला अटेंडेंट के साथ छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज
स्थानीय यादव मार्केट स्थित एक निजी क्लिनिक में मरीज के महिला अटेंडेंट के साथ छेड़।
रोहतास। स्थानीय यादव मार्केट स्थित एक निजी क्लिनिक में मरीज के महिला अटेंडेंट के साथ छेड़खानी किए जाने की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है। छेड़खानी करने वाला मार्केट मालिक का पुत्र अशोक कुमार ¨सह बताया जाता है। जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी गोतनी का डिलेवरी कराने के लिए उक्त अस्पताल में आई थी। डिलेवरी के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे दो दिन अस्पताल में ठहरने की सलाह दी गई थी। मंगलवार की रात्रि में मरीज के समीप महिला सोई थी कि इसी बीच ऊपर वाले कमरे में सो रहा मार्केट मालिक का पुत्र उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी का विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट भी की। थानाध्यक्ष नंदन कुमार ¨सह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। रिपोर्ट- निरंतर पांडेय