पंच प्यारे की अगुवाई में प्रकाशोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा
रोहतास। सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद ¨सह के 352 वां प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को शहर में विशाल शोभा
रोहतास। सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद ¨सह के 352 वां प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। टकसाल संघत से निकाली गई शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। गाजे बाजे व हाथी-घोड़े के साथ लोगों ने शबद कीर्तन करते शहर का भ्रमण किया। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मुहल्लों से गुजरी। पंच प्यारे की अगुवाई में झुलते निशान साहिब का अनोखा नजारा भी देखने को मिला। पंच प्यारे ने गुरु गोविंद ¨सह के उपदेश व संदेश को प्रचारित किया। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। शामिल लोगों ने करतब दिखा जुलूस को आकर्षक बनाया। पंजाब से आई सिख महिलाओं ने भी करतब दिखाया। तलवारबाजी व गदका खेल भी आकर्षण का केंद्र रहा। गुरु साहिब की निकली शोभा यात्रा मार्ग में सिख रास्ते की सफाई करते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं की सेवा में जगह जगह स्टॉल लगाए गए थे। कही शरबत तो कही पानी की व्यवस्था की गई थी। प्रकाशोत्सव के अवसर पर अंतिम दिन भी शहर के गुरुद्वारा टकसाल संघत, चाचा फग्गुमल, नानक गुरुद्वारा, प्राचीन गुरु का बाग गुरुद्वारा में विशेष अरदास किया गया। सिख समुदाय के अलावा अन्य संगठनों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा को ले प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। जगह जगह दंडाधिकारी व सुरक्षा बल तैनात रहे। नगर परिषद की ओर से जुलूस मार्ग की सफाई की गई थी। जुलूस में टकसाल संघत गुरुद्वारा के प्रधान सरदार मानिक ¨सह, उदय ¨सह, सरदार निर्मल ¨सह, बजरंगी दास, बलबीर ¨सह, आलोक ¨सह, प्रमोद ¨सह, चरणजीत ¨सह, रजना कौर, अनिता कौर, शीला कौर, सर्वजीत ¨सह खालसा, राजेंद्र ¨सह, सुमेर ¨सह, सूचित ¨सह, पप्पू ¨सह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।