विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sasaram Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Published: Sun, 29 Jun 2025 06:52 PM (IST)

सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र में फोरलेन पर ट्रक से बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। ...और पढ़ें

दर्शन में दर्शन करने जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत। फाइल फोटो
दर्शन में दर्शन करने जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, सासाराम। दरिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन पर रविवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर ताराचंडी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था।

सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पहचान 28 वर्षीय रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह बक्सर जिला का रहने वाला था। बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिसमें दो लोग घायल है।

घायलों में ग्राम अरेला थाना डुमरांव जिला बक्सर का रहने वाली पत्नी संगीता कुमारी उम्र 26 वर्ष पति रविंद्र कुमार और रोशनी कुमारी उम्र 21 वर्ष पिता धर्मेंद्र यादव ग्राम चौरई थाना चेनारी जिला रोहतास शामिल है। दुर्घटना में ये दोनों घायल हो गई हैं।

वहीं, तीसरे व्यक्ति ग्राम बरेला थाना डुमरा जिला बक्सर के रहने वाले रविंद्र कुमार उम्र 28 वर्ष पिता वीरू यादव की मृत्यु हो गई है। यह घटना आज यानी 29 जून शाम 4:30 बजे की है।

फोरलेन पर दरिगाँव थाना अंतर्गत यह घटना हुई है। यह तीनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी ट्रक के धक्का मारने से यह हादसा हुआ।