प्रखंडों में खोले गए किसान सहायता केंद्र
धान खरीद में गति लाने व किसानों की परेशानी कम करने को ले बुधवार को प्रशासन।
रोहतास। धान खरीद में गति लाने व किसानों की परेशानी कम करने को ले बुधवार को प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रखंडों मे किसान सहायता केंद्र खोला गया। जिसका उद्घाटन वहां के बीडीओ, बीसीओ समेत अन्य अधिकारियों ने किया।
काराकाट प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल भवन के समीप किसान सहायता केंद्र का उद्घाटन बीडीओ प्रशांत कुमार ने फीता काट कर किया। बीसीओ अरुण लाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर किसानो के सहायतार्थ यह केंद्र वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए खोला गया है। जिससे किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न हो। प्रखंड में अब तक बाराडीह, गम्हरियां, चिकसिल मुंजी, देव, मोथा, जयश्री, बेनसागर, अमरथा, धनहरा व काराकाट पैक्स समिति धान खरीद करेगी। बाकी नौ पैक्स डिफाल्टर घोषित किए गए हैं। कहा कि रैयती किसान 200 ¨क्वटल धान की बिक्री कर सकते है। फिलहाल 150 ¨क्वटल धान की ही खरीद की जाएगी। इसी तरह गैर रैयती से 75 ¨क्वटल धान की खरीद करनी है, लेकिन अभी उनसे 50 ¨क्वटल ही खरीद होगी। कारण कि अभी विभाग द्वारा लिखित रूप से कोई विशेष निर्देश प्राप्त नहीं हो सका है।
वहीं राजपुर में किसान सहायता केंद्र का उद्घाटन बीडीओ दिलीप कुमार ¨सह व सीओ अवधेश कुमार ¨सह ने फिता काट कर किया। बीडीओ ने कहा की इस केंद्र के खुल जाने से धान अधिप्राप्ती में आने वाली समस्याओं का निदान हो जाएगा। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार ¨सह, बीसीओ जयवर्धन कुमार, पैक्स अध्यक्ष शोभनाथ गुप्ता, मनमोहनी देवी, शिला देवी, बाबुचंद ¨सह, अनिल कुमार ¨सह, मदन मोहन तिवारी, किसान गोपाल पांडेय, अजय पांडेय, ओमप्रकाश ¨सह समेत अन्य उपस्थित थे।
जबकि दावथ में किसान सेवा केंद्र का उद्घाटन सीओ आशिष कुमार ने किया। कहा कि केंद्र पर किसान धान व गेहूं खरीद सं संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सेवा केंद्र पर एक कर्मी हमेशा मौजूद रहेगा। मौके पर पैक्स अध्यक्ष रंजीत ¨सह, विक्की चौबे, अजय ¨सह, सतेन्द्र ¨सह, ज्योति प्रकाश, रवि रंजन ¨सह, अविनाश चंद्र सहित अन्य उपस्थित थे।