सोन के जलस्तर में गिरावट
सोन नद का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:28 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:28 PM (IST)
संवाद सूत्र, रोहतास। सोन नद का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बाढ़ की संभावना समाप्त हो जाने के बाद लोगों का आवागमन भी सोन किनारे शुरू हो गा है। बीडीओ अनिल कुमार ने बताया की बाढ़ की स्थिति नहीं बनेगी फिर भी सतर्कता जरूरी है। लोग सुरक्षा को ले एहतियातन सोन से दूरी बना कर रहें। सोन नदी में नाव का परिचालन अभी भी बंद है। यदि और बारिश नहीं हुई तो जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीम भी प्रखंड में तैनात है और प्रशासनिक तौर पर सोन डीला पर जाने की मनाही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें