हर किसी पर है पर्यावरण संरक्षण की जवाबदेही : सांसद
रोहतास। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सांसद छेदी पासवान ने शनिवार को तकिया मेन
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 05:40 PM (IST)
रोहतास। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सांसद छेदी पासवान ने शनिवार को तकिया मेन रोड के किनारे पौधारोपण किया। पौधरोपण करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर गहराते संकट से निबटना आज हर किसी के लिए चुनौती है। पर्यावरण संरक्षित रखने की जवाबदेही हर किसी को है। प्रत्येक व्यक्ति पर कम से कम 16 पेड़ होना चाहिए, लेकिन विडंबना यह कि 3500 पेड़ पर एक व्यक्ति हैं। हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय, रवि पासवान, कामेश्वर कुशवाहा, राकेश सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें