ईश्वरचंद विद्यासागर में ओजोन दिवस पर कार्यक्रम
रोहतास। स्थानीय ईश्वरचंद विद्यासागर अकादमी में रविवार को ओजोन दिवस मनाया गया। इसमें ओजोन संर
रोहतास। स्थानीय ईश्वरचंद विद्यासागर अकादमी में रविवार को ओजोन दिवस मनाया गया। इसमें ओजोन संरक्षण पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन जगदीश नारायण ¨सह ने की।
कहा कि ओजोन परत सूर्य की हानिकारक किरणों से लोगों को बचाता है। इसके अभाव में पौधे, सुक्ष्मजीवों को नुकसान पहुंचता ही मानव के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पर्यावरणविद् डॉ. राजेशनारायण ¨सह ने कहा कि ओजोन परत के क्षरण वैष्विक स्तर पर एक गंभीर चेतावनी है। क्योंकि पारा बैगनी किरणों से त्वचा कैंसर, अंधापन जैसे रोग होता है। उसे बचाना हम सब की सामूहिक जवाबदेही है। वरीय आचार्य रमेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को धर्मेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र दूबे, राजीव रंजन समेत अन्य ने भी अपना विचार रखा।