महंगी पड़ी छेड़खानी, लड़की ने सैंडिल से उतारा इश्क का भूत, भीड़ ने भी पीटा
रोहतास में एक लड़की ने ऑटो में छेड़खानी करने वाले मजनूं की सरेआम चप्पलों से धुनाई कर दी। मनचले को पिटता देख वहां लोगों का मजमा लग गया। लोगों ने भी जमकर लात-घूंसों की बारिश कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
रोहतास। एक लड़की ने ऑटो में छेड़खानी करने वाले मजनूं की सरेआम चप्पलों से धुनाई कर दी। मनचले को पिटता देख वहां लोगों का मजमा लग गया। लोगों ने भी उसपर जमकर लात-घूंसों की बारिश की। पुलिस ने मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे शुरू की धुनाई
पीड़ित लड़की के मुताबिक वह ऑटो से डेहरी बाजार जा रही थी। तभी बगल में बैठे मनचले ने उसे बार-बार छूने की कोशिश की। शुरुआत में तो सहमी लड़की ने नजरंदाज किया। लेकिन, जैसे ही ऑटो डेहरी थाने के पास से गुजरा, लड़की का हौसला बढ़ गया। उसने ऑटो रुकवाकर मनचले की धुनाई करनी शुरू कर दी।
होने लगी लात-घूंसों की बारिश
ऑटो रूकते ही लड़की जोर-जोर से चीखने लगी। उसने सरेआम मनचले पर चप्पलों की बारिश कर दी। इस दौरान वहां लोगों का मजमा लग गया। माजरा जानने के बाद भीड़ ने भी मजनूं की जमकर धुनाई कर दी। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।