नाली विवाद को ले मारपीट, महिला समेत आठ जख्मी
थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव में सोमवार को नाली विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुई मार।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:37 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:37 PM (IST)
रोहतास। थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव में सोमवार को नाली विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत आठ लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार अलीगंज गांव निवासी अयोध्या यादव व ललन शर्मा के बीच पूर्व से ही नाली को लेकर विवाद था। जिसे ले दोनों पक्ष के बीच कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के अयोध्या यादव व शशिकांत यादव तथा दूसरे पक्ष के ललन शर्मा, शेखर कुमार, विपिन बिहारी शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, मनोरमा देवी, अनूप कुमार जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज पुलिस द्वारा स्थानीय पीएचसी में कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजीत ¨सह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट- शिवेश कुमार, संपादन : प्रवीण दूबे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें