टेंपो पलटने से चालक घायल
रोहतास। स्थानीय संस्कृत विद्यालय के समीप डेहरी-राजपुर पथ पर टेंपो पलटने से चालक घायल हो गया। घायल चा
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 03:45 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 03:45 PM (IST)
रोहतास। स्थानीय संस्कृत विद्यालय के समीप डेहरी-राजपुर पथ पर टेंपो पलटने से चालक घायल हो गया। घायल चालक उमेश कुमार का इलाज पीएचसी में कराया गया। बताया जाता है कि टेंपो डेहरी से इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर बिक्रमगंज जा रही थी। तभी संस्कृत विद्यालय के समीप सड़क पर उभरे गड्ढे में भरे पानी में टेंपो अनियंत्रित हो पलट गई। जिससे चालक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। विदित हो कि सड़क की जर्जर हालत को ले शुक्रवार को लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें