महिला बटालियन में गाड़ी धोने के दौरान करंट लगने से ड्राइवर की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
सासाराम के महिला बटालियन में गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक लाल साहब सिंह की मौत हो गई। परिजनों ...और पढ़ें

करंट लगने से ड्राइवर की मौत
HighLights
सासाराम में महिला बटालियन चालक की करंट से मौत।
गाड़ी धोते समय हुए हादसे में गई जान।
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। शहर के बेदा स्थित महिला बटालियन में चालक के पद पर कार्यरत 50 वर्षीय लाल साहब सिंह की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक चालक कैमूर जिला के सिसवार गांव के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार महिला बटालियन में वाहन धोने के दौरान चालक हवलदार करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदा अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
घर वालों ने ने संबंधित व्यवस्था और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज और आवश्यक कदम उठाए जाते तो शायद हवलदार की जान बचाई जा सकती थी।
मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और लगाए गए आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
