कुझी में चंबल की रानी नाटक का मंचन
रोहतास। प्रखंड के कुझी गांव मे शुक्रवार की रात कृष्ण तिवारी के निर्देशन में चंबल की रानी नाटक का मंच
रोहतास। प्रखंड के कुझी गांव मे शुक्रवार की रात कृष्ण तिवारी के निर्देशन में चंबल की रानी नाटक का मंचन किया गया। उद्घाटन प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने का नाटक एक सशक्त माध्यम है। नाटक मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का परिचायक भी है। छात्र नवनीत कला समिति के कलाकारों ने नाटक में अपनी कला की सफल प्रस्तुति कर दर्शकों की बाहबाही लूटी। मौके पर जदयू नेता कालीचरण पटेल, डॉ. गणेश कुमार, कालिका पटेल, पूर्व मुखिया वकील चौधरी, रमाकांत तिवारी, रमेनद्र पटेल उर्फ रींकू पटेल, उमेश चौधरी, संजय पटेल, नंदु चौधरी, सहदेव तिवारी, सरबजीत तिवारी, पिकू चौधरी, जोखन साह सहित अन्य उपस्थित थे।