जिला पार्षद ने बांटी गरीबों को राहत सामग्री
संझौली के जिला पार्षद राजेश कुशवाहा द्वारा कोरोना को ले लगाए गए लॉकडाउन से परेशान लोगों के बीच शुक्रवार को राहत सामग्रियों का वितरण किया। उन्हें चावल दाल आलू मसाला मास्क साबुन व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया।
संझौली के जिला पार्षद राजेश कुशवाहा द्वारा कोरोना को ले लगाए गए लॉकडाउन से परेशान लोगों के बीच शुक्रवार को राहत सामग्रियों का वितरण किया। उन्हें चावल , दाल , आलू , मसाला, मास्क , साबुन व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया।
जिला पार्षद ने बताया कि अब तक प्रखंड के सभी तीन दर्जन गांवों में चार सौ से अधिक लोगों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया गया है। प्रखंड के शेष बचे डेढ़ दर्जन गांवों में भी वितरण का कार्य जारी है। इस कोरोना महामारी में किसी भी गरीब व असहाय परिवार को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। सामग्री वितरण के दौरान चंद्रकांत कुशवाहा, अरुण राय, विदेश्वरी सिंह सहित कई लोग शामिल थे। पार्षद ने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी कामगारों का भी हालचाल जाना।