Move to Jagran APP

दिनारा में पैक्स चुनाव के सभी परिणाम घोषित

रोहतास। प्रखंड सभागार में पैक्स चुनाव की मतगणना का कार्य समाप्त होने के बाद सभी पैक्सों का

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 05:11 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 05:11 PM (IST)
दिनारा में पैक्स चुनाव के सभी परिणाम घोषित
दिनारा में पैक्स चुनाव के सभी परिणाम घोषित

रोहतास। प्रखंड सभागार में पैक्स चुनाव की मतगणना का कार्य समाप्त होने के बाद सभी पैक्सों का परिणाम घोषित कर दिया गया। दिनारा प्रखंड में सैसड़ और सरांव पैक्स को छोड़ शेष सभी पैक्स में पुराने अध्यक्षों का कब्जा बरकरार रहा। ऐसे में भी कृषि साख सहयोग समिति यानि पैक्स के महारथी कहे जाने वाले नंदकुमार साह का इसबार तख्ता पलट हो गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय दास ने बताया कि भुई पैक्स से अध्यक्ष पद के मनोज कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी केशनाथ राय को 76 मतों से पराजित कर जीत की हैट्रिक लगाई। मनोज को कुल 616 मत, जबकि केशनाथ राय को 540 मत प्राप्त हुए। सैसड़ पैक्स से उमाशंकर साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान अध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता को 266 मतों के अंतर से पराजित किया। उमाशंकर को 776 मत, जबकि नंदकुमार को 510 मत मिले। बलियां पैक्स से भागीरथी चौबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक चौबे को 39 मतों के अंतर से हरा दूसरी बार जीत हासिल की। भागीरथी चौबे को 566 मत, जबकि अशोक को 527 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। बिसीकला से दीनानाथ ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोनू ठाकुर को 330 मतों के अंतर से हराया। दीनानाथ को कुल 682 मत, जबकि सोनू को 352 मत प्राप्त हुआ। वहीं तेनुअज से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय जायसवाल की पत्नी साधना देवी ने जीत हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमीत कुमार राय को 105 मतों से पराजित किया। साधना देवी को 760 मत, जबकि अमीत कुमार राय को 453 मत मिले। राजपुर से निवर्तमान अध्यक्ष रामाशंकर पांडेय की पत्नी सुनीता पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीनानाथ ओझा को 105 मतों के अंतर से पराजित किया। सुनीता को 448 मत व दीनानाथ ओझा को 343 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। मेदनीपुर से राकेश कुमार सिंह ने तीसरी बार जीत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक कुमार को 376 मतों के अंतर से पराजित कर हैट्रिक लगाई। राकेश को 683 मत, जबकि अभिषेक कुमार को 307 मत प्राप्त हुए। भडंसरा से विनोद कुमार गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेन्द्र चौधरी को 333 मतों से पराजित किया। गुनसेज में शिवजी सिंह (एक) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उपेन्द्र कुमार सिंह को 47 मतों से हराया। भानपुर में हृदयानंद सिंह ने तीसरी बार जीत हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिल्पा देवी को 56 वोटों से पराजित किया। हरिवंशपुर से राजेंद्र कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम कृपाल सिंह को 95 मतों से पराजित किया। महरोढ से धनजी सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेन्द्र सिंह को 411 मतों के अंतर से पराजित किया। धनजी को 1013 मत प्राप्त हुए, जबकि योगेन्द्र को 602 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। समहुती से राजू सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार सिंह को 506 वोटों के अंतर से पराजित किया। राजू को 826 मत, जबकि संतोष को 320 मत ही प्राप्त हुए। चिल्हरुऑ से विजय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर सिंह को 37 मतों से पराजित किया। सरॉव से संतोष कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र कुमार तिवारी को 80 मतों से हराया।संतोष को 377 मत, जबकि प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र को 297 मत पर ही संतोष करना पड़ा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.