विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dehri vidhan sabha Chunav Result: एलजेपीआरवी पार्टी के राजीव रंजन की हुई जीत, आरजेडी की हार

Published: Thu, 13 Nov 2025 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 14 Nov 2025 06:51 PM (IST)

बिहार डिहरी विधानसक्षा क्षेत्र से एलजेपीआरवी के प्रत्याक्षी राजीव रंजन सिंह और राजद के गुड्डु चंद्रवंशी के बीच कड़ा मुकाबला ...और पढ़ें

Dehri vidhan sabha Chunav Result: डिहरी में राजीव रंजन की जीत।

Dehri vidhan sabha Chunav Result: डिहरी में राजीव रंजन की जीत।

HighLights

  1. डिहरी विधानसभा से 27 उम्मीदवारों ने किया आवेदन।

  2. साल 2020 में आरजेडी के प्रत्याशी फते बहादुर सिंह विधायक बने थे।

डिजिटल डेस्क, डिहरी: डिहरी विधानसभा में दूसरे चरण के चुनाव 11 नवंबर, 2025 को संपन्न करवाए गए। डिहरी विधानसभा जिला रोहतास से लगता है। यह कराकाट लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली कॉनस्टुएंसी है। बता दें, डिहरी विधानसभा (Dehri vidhan sabha Election Result 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें एलजेपीआरवी पार्टी के राजीव रंजन ने डिहरी विधानसभा का चुनाव जीत लिया है। 

 

इतने वोटों से आगे

डिहरी विधानसभा का चुनाव कुल 25 राउंड में संपन्न किया गया है, जिसमें एलजेपीआरवी पार्टी के राजीव रंजन ने आरजेडी के गुड्डू चंद्रवंशी को कुल 35968 वोटों से हराया है। उन्होंने डिहरी विधानसभा चुनाव में कुल 104022 वोट हासिल किए हैं। इसके अलावा, आरजेडी के गुड्डू चंद्रवंशी को कुल 68054 वोट मिले हैं। 

 

साल 2020 में आरजेडी की जीत Dehri Vidhan sabha Chunav result

साल 2020 बिहार विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो, 2020 में आरजेडी के प्रत्याशी फते बहादुर सिंह कुल 64567 वोटों से जीतकर डिहरी विधानसभा के एमएलए बने थे। उन्होंने अपने विपक्ष में खड़े बीजेपी पार्टी के सत्यनारायण सिंह को कुल 464 वोटों से हराया था।

पहली विधानसभा के चुनाव

पहली बिहार विधानसभा चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के बासवों सिन्हा डिहरी विधानसभा के विधायक बने थे। बता दें, साल 2015 में डिहरी विधानसभा में आरजेडी के मौहम्मद इलियास हुसैन विधायक बने थे और साल 2019 उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सत्यनारायण सिंह विधायक बने थे।

27 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में डिहरी विधानसभा से कुल 27 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था, जिसमें से चुनाव आयोग द्वावार कुल 11 उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं। इसके साथ ही डिहरी विधानसभा से कुल 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।