सड़क हादसे में विजय की मौत की खबर सुन अमौरा में पसरा मातम
रोहतास। भोजपुर के उदवतनगर थाना क्षेत्र के दुलारपुर के पास सड़क हादसे में अमौरा निवासी 2
रोहतास। भोजपुर के उदवतनगर थाना क्षेत्र के दुलारपुर के पास सड़क हादसे में अमौरा निवासी 28 वर्षीय विजय पासवान की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। कुछ लोग उसी समय घटनास्थल के लिए निकल पड़े, तो कई लोग मोबाइल से संपर्क साधने में व्यस्त हो गए। सभी घटना की सच्चाई जानने को आतुर थे। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि हर दिल अजीज उस लड़के के साथ ऐसा भी हो सकता है, लेकिन होनी को शायद यही मंजूर था। इस दुर्घटना ने चार साल के बेटे के सर से पिता का साया छीन लिया। वहीं उसकी पत्नी को बेसहारा कर दिया। पत्नी रेखा की चीख पुकार से वहां उपस्थित हर किसी की आंखों से आंसू निकल रहे थे। वह बार-बार मूिर्च्छत हो जा रही थी। होश में आने पर उसकी करुण पुकार आरे कहां गइल हो रजऊ .. अब केकरा भरोसे यह बचवन के पालब हो भगवान .! विजय के तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं। इनमें सबसे बड़ी पुत्री खुशबू 12 साल, अंजली 10, नीशु 8 साल व पुत्र रौशन कुमार अभी महज चार साल का है। ग्रामीण विरेंद्र ¨सह, भोला साह, उमा पासवान, दीनदयाल पासवान, ब्रजेश पासवान आदि ने बताया कि हंसमुख स्वभाव वाला विजय हर लोगों के दुख सुख में हाथ बटाता था। उसकी मृत्यु सबको खल रही है। बताया कि वह मंगलवार को अपने पड़ोसी डिहरीघाट महिला थाना में पदस्थापित दारोगा हरिद्वार राम की पुत्री के तिलकोत्सव में भाग लेने गांव के अन्य लोगों के साथ आरा गया हुआ था। तभी रात में लौटते समय पिकअप वैन एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार विजय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं उसमें सवार गांव के सात-आठ लोग घायल हो गए ।