छत से गिरकर किशोरी की मौत
रोहतास। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात सर्वोदय नगर में बुधवार की देर शाम छत से फिसलक
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 07:48 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 07:48 PM (IST)
रोहतास। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात सर्वोदय नगर में बुधवार की देर शाम छत से फिसलकर गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका रानी कुमारी 15 वर्ष नथुनी साह की पुत्री बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार वह सीढ़ी से छत पर चढ़ रही थी कि अंतिम पायदान पर पहुंचते ही पैर फिसल गया। जिसके चलते वह जमीन पर आ गिरी। परिजन दौड़े हुए बच्ची को लेकर निजी अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिए। परिजनों द्वारा मृतका का दाह संस्कार भी कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें