संगीत में छात्र-छात्राओं ने बिखेरी स्वर लहरियां
रोहतास। स्थानीय प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित तीन दिवसीय राज-माताज कार्य
रोहतास। स्थानीय प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित तीन दिवसीय राज-माताज कार्यक्रम का समारोह पूर्वक समापन हो गया। समापन कार्यक्रम का उद्घाटन एमडी डॉ. हिमांशु त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस मौके पर छात्रों ने एकल गायन, समूह गायन, नृत्य, समूह नृत्य, मोनो ए¨क्टग, ग्रुप कॉमेडी, ग्रुप ए¨क्टग व रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वर्ग पांच से सात तक की छात्राओं ने संगीत के माध्यम से अपनी स्वर लहरियां बिखेर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें स्नेहा, शिवांगी, प्रिया, मुस्कान, शिवानी, आस्था, दीक्षा व आयशा की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा। वहीं एकल व समूह गायन में सौरभ, अमन त्रिपाठी, आनंद संभव, शुभम, वैभव आमोद, नंदकांत, आर्यन व गौतम शामिल हुए। इस अवसर पर प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम के अंत में व्यवस्थापक संजीव त्रिपाठी ने आगत अतिथियों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
बालक वर्ग में सोलो गायन में प्रथम सौरभ ¨सह, द्वितीय अमन त्रिपाठी व तृतीय स्थान सौरभ शांडिल्य को प्राप्त हुआ। वहीं सोलो नृत्य में प्रथम आनंद वैभव, द्वितीय आशीष कुमार व तृतीय पुरस्कार सौरभ कुमार को मिला। जबकि मोनो ए¨क्टग में नंदकांत भारद्वाज, गौतम कुमार नेल्सन व चेतन को पुरस्कृत किया गया। समूह नृत्य में आमोद व आनंद को पुरस्कृत किया गया। ग्रुप गायन में अमन त्रिपाठी, आनंद संभव, राज, शुभम, मिल्टन व ओम प्रकाश को पुरस्कृत किया गया। ग्रुप कॉमेडी में सनी, पद्माकर, आर्यन, विवेक, हरिश व रिषभ को प्रथम, शिवम, गौतम, आकाश, रिषभ व रवि प्रकाश को द्वितीय तथा ¨प्रस, अंकित, अरूण, उज्ज्वल, सौरभ, शुभम व आकाश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं रैंप वॉक में गौतम गंभीर, रिषभ कुमार व हर्षित पांडेय को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि बालिका वर्ग में अमृता, अंजली, श्रेया, स्नेहा, सलेया, खुशी, शिल्पा, सत्या, ईशा, स्वेच्छा, शिवांगी, शालिनी, सिद्धि, पूर्णिमा, वैष्णवी, प्रिया, मुस्कान, सोनम, अंशु, सपना, मनीषा, रुचिका, प्रिति, अंजलि, अनुष्का, सृष्टी, महिमा, चंचल, जूही, स्वाति, रीतु, अपराजिता, शोभा, काजल, नैंसी, अनामिका, कृतिका, रिया, तेजस्विनी, अनुश्री, सुरुचि, रक्षांदा, राजनंदिनी, पुष्पांजलि, रागिनी, अनुश्री आदि को पुरस्कृत किया गया।