महायज्ञ को ले जलभरी यात्रा में उमड़ी भीड़
?????? ?? ?????? ????? ?? ??? ??????? ?? ????? ???? ??? - ????? ????? ????????? ???? ?? ????? ?? ?????????? ?????? ???? ?? ???????? ?? ??????????? ?? ?????
रोहतास । प्रखंड के शिवपुर हॉल्ट के पास मंगलवार को भगवान श्री राम - कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की जलभरी की शोभायात्रा निकाली गयी। इस शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट को भी शामिल किया गया। गगनभेदी जयकारे के साथ निकली इस यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहर के मुख्य तेन्दुनी चौक से करीब दो किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह यज्ञ मंगलवार को कलश स्थापना के साथ ही शुरु हो गया। यज्ञ की पूर्णाहुति तीन मार्च को होगी । इस आठ दिवसीय यज्ञ में प्रतिदिन प्रवचन व भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। यज्ञ में सभी श्रद्धालुओं के रहने खाने पीने की व्यवस्था को लेकर यज्ञ समिति के सैकड़ों सदस्य जुटे है। प्रथम दिन प्रवचन में विनोद व्यास ने कहा कि वैसे भक्तों के हृदय में भगवान निवास करते है, जिनका मन निर्मल होता है। उनके दर्शन के लिए हमें कही जाने की जरूरत नही पड़ती है। क्योंकि वह हमारे मन में आत्मा स्वरूप वास करते है। इस मातृभूमि पर हमें जन्म देने वाले माता-पिता ही हमारे पहले भगवान होते हैं, जिनकी दुआ से हमारे जीवन के कष्ट दूर होते हैं। कलश यात्रा में यज्ञ समिति के जवाहर सिंह, यमुना सिंह, जगतानंद सिंह, नंदकिशोर सिंह, डिग्री सिंह, इंदल यादव, एनडी यादव, विकास सिंह समेत अन्य थे।