राफेल डील के विरोध में कांग्रेस ने किया समाहरणालय का घेराव
राफेल लड़ाकू विमान खरीद तथा सौदा मामले में कथित घोटाले को उजागर करने को ले ।
रोहतास। राफेल लड़ाकू विमान खरीद तथा सौदा मामले में कथित घोटाले को उजागर करने को ले शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में मार्च निकालकर समाहरणालय का घेराव किया गया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र व प्रदेश प्रभारी मनोज कमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट को बंद कर दिया। प्रदर्शन मार्च गांधी प्रतिमा स्थल से होते हुए समाहरणालय तक पहुंची। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में देश की सुरक्षा खतरे में डाली है। इस सौदे का उद्देश्य कांग्रेस सरकार द्वारा जारी टेंडर को खारिज कर रिलायंस को फायदा पहुंचाना है और राफेल डील एक घोटाला है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना शुक्ल, र¨वद्र दूबे, अमरेंद्र पांडेय, विनोद राय, सुनील तिवारी, अनिरूद्ध तिवारी, दीपक शुक्ला, डॉ. धनंजय मेहता, राजेश्वर कुशवाहा, विवेक कुमार ¨सह, मनीष चौबे, डॉ. जावेद अख्तर, कन्हैया उपाध्याय, अली हुसैन इद्रिसी, ललित ठाकुर, राधा प्रसाद, लोकेश तिवारी, रोहनलाल मेहता, जितेंद्र मिश्र, गौरीशंकर मिश्र, पातंजलि मिश्र समेत अन्य उपस्थित थे।