कांग्रेस की बैठक में लिए गए कई निर्णय
रोहतास। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ ¨सह की अध्यक्षता मे
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 05:50 PM (IST)
रोहतास। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ ¨सह की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला कमेटी के सदस्य अशोक तिवारी ने किया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारी में लग जाने की बात कही गई। वहीं बूथ कमेटी बनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सभी पंचायतों में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश और केन्द्रीय कमेटी से बक्सर लोक सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की मांग की गई। बैठक में एडवोकेट अजय पाठक, साजिद खान, ¨चता हरण, मदुसुधन यादव, हरेंद्र दुबे के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें