तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत
रोहतास। थाना क्षेत्र के नावाडीह गाव में रविवार की सुबह तालाब में डूबने से एक किशोरी की
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 06:15 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:18 AM (IST)
रोहतास। थाना क्षेत्र के नावाडीह गाव में रविवार की सुबह तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका 14 वर्षीया सोनी कुमारी कपिलदेव सिंह की पुत्री बताई जाती है। ग्रामीणों के अनुसार सोनी आज सुबह में शौच के लिए बाहर निकली थी, इसी क्रम में वह फिसलकर तालाब के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। हालांकि उस समय उसे पानी में गिरते किसी ने देखा नही था। बाद में उसका शव पानी में तैरते देख यह खबर आग की तरह गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने शव पानी से बाहर निकाला, उसकी मृत्यु हो चुकी थी। शव को पुलिस ने कब्जे में ले सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया लिए भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें