सावित्रीबाई फुले की जयंती पर समारोह
शहर के श्यामा कांप्लेक्स में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के तत्वावधान में देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. एसके सैनी मंच के अध्यक्ष डॉ. संत प्रसाद जयराम प्रसाद संतोष भंडारी अरविद राज सत्येंद्र मालाकार पप्पू मालाकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शहर के श्यामा कांप्लेक्स में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के तत्वावधान में देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. एसके सैनी, मंच के अध्यक्ष डॉ. संत प्रसाद, जयराम प्रसाद, संतोष भंडारी, अरविद राज, सत्येंद्र मालाकार, पप्पू मालाकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने सावित्रीबाई फुले के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर की चर्चा की। मंच के अध्यक्ष डॉ. संत प्रसाद व संरक्षक जयराम प्रसाद ने सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की। समारोह को अरविद राज, सत्येंद्र मालाकार, पप्पू मालाकार आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन मंच के संयोजक सह कोषाध्यक्ष संतोष भंडारी ने किया। संचालन डॉ. जितेंद्र मौर्य ने किया। मौके पर दिनेश मालाकार, सोनू बालाजी, संजय मालाकार, आनंद कुमार, विनोद भगत, राहुल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।