Move to Jagran APP

मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

जिले में विभिन्न संगठनों द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। सत्यम प्लेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने की। संचालन अशोक साह ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:13 AM (IST)
मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

जिले में विभिन्न संगठनों द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। सत्यम प्लेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने की। संचालन अशोक साह ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युग प्रवर्तक स्वामी जी ने भारतीय संस्कार, संस्कृति को भारत के गुलामी काल में भी शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में अपने प्रखर व ओजस्वी वचनों से भारत की पहचान स्थापित की थी।

loksabha election banner

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, डॉ. सचिन कुमार व अमित मंगल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदू कुमार, सच्चिदानंद, छठू पाल व रामजी महतो को माला पहनाकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर रविद्रनाथ सिंह, अखिलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, डॉ. शरतचंद संतोष, अरुण पांडेय, हरेंद्र चंद्रवंशी, डॉ. शिवनाथ चौधरी, मंगलानंद पाठक, विवेक सिंह, मंटू यादव, अमृता सिंह डिपल, विशु सिंह, सरताज अंसारी, सुधीर सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

वहीं स्वदेशी जागरण मंच जिला इकाई द्वारा जिला संयोजक देवराज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सह संयोजक लालबहादुर दूबे ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिह्नों पर चलकर देश के विकास में काम करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमें अगर जीवन में उच्च लक्ष्यों पर पहुंचना है, तो विवेकानंद के बताए कठिन मार्गों पर चलना होगा। जबकि संकल्प सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने देश को आगे ले जाने के लिए स्वामी जी के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर संयोजक संजय कश्यप, एनपी वर्मा, रजनीश कुमार, विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कसेरा, पुष्पा कौर समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.