बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित करे विद्यालय प्रबंधन
अनुमंडल में संचालित सभी निजी विद्यालय संचालक सीसीटीवी की व्यवस्था स्कूल कैंपस में सुनिश्चित करें। प्रशासन विद्यालय के अंदर छात्रों की सुरक्षा को ले गंभीर है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
जागरण संवाददाता, सासाराम : सदर अनुमंडल में संचालित सभी निजी विद्यालय संचालक सीसीटीवी की व्यवस्था स्कूल कैंपस में सुनिश्चित करें। प्रशासन विद्यालय के अंदर छात्रों की सुरक्षा को ले गंभीर है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। गुरुवार को सभी निजी विद्यालय संचालकों की बैठक में सदर एसडीएम मनोज कुमार व एसडीपीओ बिनोद राउत ने यह बातें कही।
एसडीएम ने कहा कि विद्यालय परिसर के बाहर रोड की तरफ कैमरा लगाने से अपराधियों के मन में भय होगा और किसी भी घटना को अंजाम देने के पहले वे सोचेंगे। इससे अपराध पर नियंत्रण में जिला प्रशासन को मदद मिलेगी। वहीं एसडीपीओ ने भी विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा को ले कई टिप्स दिए।
। इस बैठक को सफल बनाने में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन रोहतास इकाई के जिलाध्यक्ष रोहित वर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, •ालिा सचिव समरेंद्र कुमार, जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, •ालिा जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल, डेहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नासरीगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सोनू आनंद, सचिव सत्यनारायण प्रसाद,राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , शिवसागर अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु अध्यक्ष मनोज सिंह समेत अन्य ने योगदान दिया।