दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
रोहतास। थाना क्षेत्र के कोंहकर गांव निवासी एक दिव्यांग नवविवाहिता ने स्थानीय थाना में ससुराल वालों प
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 05:42 PM (IST)
रोहतास। थाना क्षेत्र के कोंहकर गांव निवासी एक दिव्यांग नवविवाहिता ने स्थानीय थाना में ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है।
दर्ज मामले में नवविवाहिता गीता देवी ने कहा है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व रामगढ़ थाना क्षेत्र के पैकवली गांव निवासी अमित पाल के साथ हुई थी। पति भी दिव्यांग है। लेकिन कुछ ही माह के बाद पति के अलावा सास ससुर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे व मायके से दहेज लाने की मांग करने लगे। जब मैं दहेज लाने में असमर्थता प्रकट की तो ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर भगा दिया गया। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें