लव-धोखा-मर्डर: प्यार करने की प्रेमी ने दी एेसी सजा, निर्वस्त्र पंखे से लटकता मिला शव
जिससे प्यार करती थी उसी ने एेसी सजा दी कि जिसने सुना उसकी आंखें भर आईं। प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया और घंटों उसके साथ बात की। फिर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।
रोहतास, जेएनएन। नासरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात युवक ने गांव की ही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। शव को निर्वस्त्र कर उसे पंखे से लटका दिया। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुष्कर्म के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर वारदात की जांच के लिए एफएसएल की दो सदस्यीय टीम ने घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य एकत्रित किए।
थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि नीरज ठाकुर नामक युवक व किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम नीरज ने किशोरी को मोबाइल पर कॉल कर अपने घर के बाहर दालान में आने के लिए कहा। जब किशोरी वहां गई तो उससे काफी देर तक बात की। इसके बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। दालान में लगे पंखे में शव को लटका दिया। पिता का कहना है कि नीरज बराबर उनकी बेटी को फोन कर तंग किया करता था।
थानाध्यक्ष ने कहा कि पिता के बयान पर नीरज व उसके मित्रों पर दुष्कर्म व हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में दुष्कर्म व हत्या की बात कुबूल की है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप