एकतरफा प्यार मे पागल था प्रेमी, सरेराह हाथ पकड़ कह दिया आइ लव यू...
रोज नौवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की को एक लड़का सरेराह छेड़ता था। लड़की कुछ जवाब नहीं देती थी तो लड़के का मनोबल बढ़ गया एक दिन उसने बीच सड़क पर हाथ पकड़कर आइ लव यू कह दिया बस...
By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 16 Nov 2016 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 10:48 PM (IST)
पटना [जेेएनएन]। बीच सड़क पर एक मनचले ने नौंवीं में पढ़ रही लड़की का हाथ पकड़ लिया और आइ लव यू कहकर उसे छेड़ने लगा। जैसे ही उसने हाथ पकड़कर 'आई लव यू' कहा, एक पल के लिए लड़की सकपका गई। लेकिन कुछ देर बाद उसने हौंसला दिखाया और सैंडल से बदमाश की ऐसे धुनाई शुरू कर दी कि उसका जुलूस निकल गया। सड़क पर जुटे सैकड़ों लोगों ने भी बदमाश की सरेआम पिटाई की।
राहगीरों ने जब सच्चाई जानी तो वे भी बदमाश की पिटाई करने लगे। सूचना मिलने पर लड़की की मां भी मौके पर पहुंची और लगे हाथ उसने भी लात-घूसों से शोहदे की खातिरदारी की। करीब आधे घंटे तक सड़क पर पिटाई होती रही। बाद में राहगीरों की मदद से लड़की व उसकी मां ने बदमाश को थाने पहुंचा दिया।
छेड़छाड़ व बदसलूकी का मामला लगाते हुए पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान चमहेड़ा गांव निवासी सिद्धेश्वर रजक के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना बिहारशरीफ की है। लड़की ने बताया कि बदमाश महीनों से उसे परेशान कर रहा था। वह स्कूल-कोचिंग आने-जाने के वक्त छेड़खानी करता था।
सड़क पर लड़की जब मनचले की पिटाई कर रही थी तो बदमाश ने बचने के लिए बहन का सहारा लिया। बदमाश ने कहा कि तुम तो मेरी बहन समान हो। इस बात को सुन राहगीर और गुस्से में आ गए और नसीहत देते हुए उसकी पिटाई करने लगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें