खेमस ने नरेंद्र मोदी व नीतीश का पुतला फूंका
रोहतास। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्थानी
रोहतास। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इससे पूर्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में शहर में प्रदर्शन मार्च निकला। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर श्रम कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के माध्यम से विद्यालय के रसोइयों व मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम 18000 हजार मानदेय, रसोईया की हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में सरकार की ओर से पहल करने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम मजदूरी आधारित मानदेय देने की मांग प्रमुखता से की। पुतला दहन में मदन ¨सह कुशवाहा, समशुल अंसारी, मुहम्मद जैगम कुरैशी, मुन्ना कुशवाहा, ललन राम, जयेन्द्र ¨सह, विन्देश्वर प्रसाद समेत अन्य शामिल थे।