विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohtas News: बिहार में छींटाकशी पर दो महिलाओं में विवाद, भिड़ गए दो पक्ष; एक दर्जन लोग जख्मी

By Surendar tiwariEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 30 Jul 2023 08:58 PM (IST)

Bihar News करगहर में दो महिलाओं के बीच छींटाकशी को लेकर विवाद हो गया जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट ...और पढ़ें

Bihar: छींटाकशी को लेकर दो महिलाओं में हुआ विवाद, फिर भिड़ गए दो पक्ष; एक दर्जन लोग जख्मी
Bihar: छींटाकशी को लेकर दो महिलाओं में हुआ विवाद, फिर भिड़ गए दो पक्ष; एक दर्जन लोग जख्मी

संवाद सूत्र, करगहर (रोहतास): करगहर बस्ती में रविवार को दो महिलाओं के बीच छींटाकशी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों महिलाओं समेत एक दर्जन लोग जख्मी हो गए।

घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष सुदेश्वर कुमार दास ने क्या बताया?

थानाध्यक्ष सुदेश्वर कुमार दास ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, दो महिलाओं के बीच आपस में छींटाकशी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसके बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट में दो महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।

सई राम और सुमित्रा देवी की स्थिति गंभीर

घायलों में एक पक्ष के दसई राम, संतोष राम, गुड्डू राम, संजीव कुमार एवं दूसरे पक्ष के कामेश्वर चौधरी, मंगल चौधरी, सुमित्रा देवी समेत अन्य शामिल हैं। इनमें दसई राम और सुमित्रा देवी की स्थिति गंभीर है। थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से आवेदन आने के बाद प्राथमिकी की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से घटना की छानबीन कर रही है।