विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के रोहतास में बड़ा हादसा: शव ले जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे ट्रक से टकराई, दो की मौके पर ही मौत

By Jagran News PatnaEdited By:
Published: Thu, 30 Jun 2022 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 03:29 PM (IST)

बिहार के रोहतास जिले में शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस सड़क पर ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो ...और पढ़ें

बिहार के रोहतास जिले मे एक बड़ा हादसा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।
बिहार के रोहतास जिले मे एक बड़ा हादसा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

पटना। बिहार के रोहतास जिले मे एक बड़ा हादसा। बोकारो से बनारस शव लेकर जा रही एंबुलेंस तेज रफ्तार से ट्रक से टकराई। एंबुलेंस दाह संस्कार के लिए बनारस जा रही थी। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक आपस में रिश्तेदार थे और बोकारो के रहने वाले थे। वे अपने स्‍वजन का शव लेकर बनारस दाह संस्कार के लिए जा रहे थे।

शव लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्‍त, दो की मौत

बिहार के रोहतास जिले में नेशनल हाईवे 2 पर गुरुवार को एक तेज रफ़्तार एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। एंबुलेंस की रफ़्तार अधिक होने के कारण  इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य के घायल होने की खबर है। एंबुलेंस सवार लोग झारखंड के बोकारो से शव लेकर दाह संस्कार के लिए बनारस जा रहे थे। तभी खुरमाबाद गांव के पास यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से घायल एक शख्स को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां  से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

हादसे के बाद भीड़ से एनएच पर लग गया जाम

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद उसने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। हादसे के बाद भीड़ से एनएच पर जाम लग गया।