भागलपुर-दिल्ली स्पेशल का सासाराम-डेहरी समेत 5 स्टेशनों पर ठहराव, 10 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भागलपुर-दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन के ठहराव का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

सासाराम स्टेशन पर भी रुकेगी स्पेशल ट्रेन। फाइल
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर-दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन के ठहराव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
गया-सासाराम रेलखंड से होकर चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव रोहतास जिले के प्रमुख स्टेशनों डेहरी ऑन सोन और सासाराम जंक्शन पर भी दिया गया है।
रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 27 नवंबर तक निर्धारित अवधि में चलेगी। गया और डीडीयू जंक्शन के बीच ट्रेन का ठहराव रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम और भभुआ रोड स्टेशनों पर दिया गया है।
इससे त्योहार के दौरान दिल्ली और भागलपुर की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
भागलपुर से शाम 4:30 बजे खुलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04061 भागलपुर से निर्धारित अवधि में शाम 4:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 12:23 बजे डेहरी ऑन सोन, 12:40 बजे सासाराम जंक्शन और रात 1:13 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी।
इससे इन स्टेशनों से दिल्ली अथवा आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।
दिल्ली से वापसी में इन स्टेशनों पर पहुंचेगी
वापसी में ट्रेन संख्या 04062 दिल्ली से सुबह 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन तड़के बिहार के इन स्टेशनों पर पहुंचेगी। ट्रेन भभुआ रोड सुबह 3:52 बजे, सासाराम जंक्शन 4:25 बजे और डेहरी ऑन सोन 4:50 बजे पहुंचेगी।
रेलवे की ओर से त्योहारों को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन और ठहराव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे खासकर दिल्ली, गया, सासाराम,डेहरी ऑन सोन और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
