विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीडीओ ने किया संस्कृत मध्य विद्यालय का निरीक्षण

By Edited By:
Published: Thu, 01 Sep 2016 08:02 PM (IST)

रोहतास। कागज पर चलता है गोड़ारी का अनंत संस्कृत मध्य विद्यालाय। इसका खुलासा बीडीओ अजय शंकर

News Article Hero Image

रोहतास। कागज पर चलता है गोड़ारी का अनंत संस्कृत मध्य विद्यालाय। इसका खुलासा बीडीओ अजय शंकर मिश्रा ने गुरुवार को जांच के बाद किया। कहा कि स्पष्टीकरण के बाद यथोचित कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि उसमें बहाल शिक्षक बिना काम के ही वेतनमान सरकार से ले रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर करीब दो घंटे तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद से अध्ययन अध्यापन व विद्यालय संचलन संबंधी पूछताछ की।

बीडीओ ने बताया की वर्ग 1 से 8 तक 20-20 छात्रों के नामांकन की बात प्रधानाध्यापक द्वारा बताई गई। जबकि एक भी छात्र विद्यालय में नहीं पाए गए। 7 में से मात्र तीन ही शिक्षक विद्यालय में पाए गए। कोई भी संचिका विद्यालय प्रधान द्वारा नहीं दिखाई गई। यहां तक की आकस्मिक अवकाश, उपस्थिति पंजी भी विद्यालय में नहीं था। पूछे जाने पर पड़ोस के दुकानदारों ने बताया ़िक विद्यालय कभी कभार ही खुलता है। मजे की बात यह है ़िक भवन पर विद्यालय का भी अंकित नहीं है।