Move to Jagran APP

23 व 24 को नहीं चलेंगे ऑटो, हड़ताल पर रहेंगे चालक

रोहतास। जनवादी ऑटो चालक मजदूर संघ की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें मनमाना टैक्स वसूली

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 06:18 PM (IST)
23 व 24 को नहीं चलेंगे ऑटो, हड़ताल पर रहेंगे चालक
23 व 24 को नहीं चलेंगे ऑटो, हड़ताल पर रहेंगे चालक

रोहतास। जनवादी ऑटो चालक मजदूर संघ की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें मनमाना टैक्स वसूली के विरोध में 23 व 24 सितंबर को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य यप से अमरा तालाब, नोखा, दरिगांव, शिवसागर से जुड़े ऑटो चालक व कार्यकर्ता शामिल हुए।

loksabha election banner

संघ के महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस व नगर परिषद द्वारा टैक्स वसूली के नाम पर मनमाना किया जाता रहा है। साथ ही विरोध करने पर चालकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। जिसे ले दो दिवसीय हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया है। मांग के समर्थन में जिलाधिकारी के समक्ष धरना भी दिया जाएगा। हड़ताल को सफल बनाने को ले प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। 22 सितंबर की शाम में मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। बैठक में महेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव, दिलशेर वेग, संतोष चौबे, राकेश कुमार, राम सिंह, अंजनी बिद, गुड्डु शर्मा, सुमन पंडित समेत अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.