आशा कार्यकर्ताओं ने किया समाहरणालय पर प्रदर्शन
रोहतास। सरकारी सेवक घोषित करने समेत अन्य मांगों को ले बीते डेढ़ सप्ताह से जारी आशा क
रोहतास। सरकारी सेवक घोषित करने समेत अन्य मांगों को ले बीते डेढ़ सप्ताह से जारी आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान हड़ताली आशा ने संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले विशाल जुलूस के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन भी किया। मोर्चा के संयोजक शंभूनाथ पांडेय के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल से जुलूस निकाल रौजा रोड, प्रभाकर रोड होते हुए समाहरणालय पहुंच घेराव किया। घेराव के उपरांत हड़ातली कर्मियों ने मांग से संबंधित ज्ञापन सीएस को सौंपा।
हड़ातली कर्मियों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मानदेय संबंधी मांग नहीं मान लेती, तब तक हम लोग कार्य पर नहीं लौटेंगे।सरकार मानदेय भी नियमित रूप से नहीं देती है। ऐसे में हमलोगों को घर परिवार चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित ड्यूटी देने के बाद भी पैसे नहीं मिल पाते हैं। सरकार मानदेय की व्यवस्था जल्द से जल्द लागू करे, अन्यथा सभी आशा इसी तरह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। कहा कि बहुत दिन तक आश्वासन मिलता रहा है। अब याचना से अधिकार व हक नहीं मिलने वाला है। इसके लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। कहा कि आशा को सरकारी सेवक घोषित करते हुए न्यूनतम 18 हजार वेतन के अलावा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार ¨सह, वदमावती दवी, सुशीला देवी, कुसुम कुंवर, लालती देवी, हीरामुनी देवी, गीता पांडेय, रामकुमारी, गिरजा देवी, पुनम देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, देवंती देवी,सीता देवी, गीता देवी शीला देवी सितारा देवी, सुशीला, रेखा, अनीता, सुनीता समेत अन्य शामिल थी।