सरकार आशा कार्यकर्ताओं की कर रही उपेक्षा
रोहतास। आशा कार्यकर्ता संघ की मंगलवार को स्थानीय कुशवाहा सभा भवन में बैठक हुई। जिसमें
रोहतास। आशा कार्यकर्ता संघ की मंगलवार को स्थानीय कुशवाहा सभा भवन में बैठक हुई। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं का पिछले कई माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान न होने पर असंतोष जताया गया। बिहार राज्य आशा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र वर्मा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के हितों की केंद्र व राज्य सरकार अनदेखी कर रही है। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष अंजु कुमारी ने किया। कहा कि 21 मार्च को सीएम नीतीश कुमार ने संघ के साथ वार्ता करने के बाद मानदेय देने की बात स्वीकार की थी। आगामी 14 नवंबर को पटना में आहूत राज्य आशा संघ सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र केशरी ने बैठक में आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन किया। बैठक में दावथ से मालती, मीना, शोभा, दिनारा की उषा देवी, नीलम देवी, नासरीगंज की अनिता, अंजू के अलावे कोचस, नोखा व करगहर प्रखंड की आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।