कला जत्था के कलाकारों ने किया जागरूक
रोहतास। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत अमियावर स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय के समीप कला जत्था द्वार
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 05:35 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 05:35 PM (IST)
रोहतास। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत अमियावर स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय के समीप कला जत्था द्वारा शिक्षा, आपदा, स्वच्छता, बाल विवाह व दहेज उन्मूलन को ले नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके तहत कला जत्था के कलाकारों ने गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
लोगों से दहेज रूपी दानव को खत्म करने का आह्वान किया। दहेज प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताया। कला जत्था का नेतृत्व यशवंत कुमार ¨सह ने किया। मौके पर कलाकार बृज बिहारी ¨सह, मंगलम शर्मा, शशिकांत शर्मा, चंदा देवी, खुशी कुमारी, ¨पकी कुमारी, कामेश्वर राम एवं मुन्ना राम समेत स्कूली छात्र व ग्रामीण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें