जिस चमन के फूल हैं हम, वह चमन है ..
रोहतास। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय का शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें छा
रोहतास। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय का शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह की शुरुआत छात्रा आकृति के नेतृत्व में जिस चमन के फूल हैं हम, वह चमन है आपका, स्वागतम है आपका.. स्वागत गीत से हुई। कार्यक्रम का उदघाटन सदर एसडीएम अमरेंद्र कुमार व डीसीएलआर उपेंद्र ¨सह ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत भाषण प्राचार्य आरपी राम व संचालन सुनिता कुमारी ने किया।
एसडीएम ने कहा कि कम समय में केंद्रीय विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाई छूने की ओर अग्रसर है। सीमित संसाधनों में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में यह संस्थान कामयाब रहा है। शायद यही वजह है कि इस विद्यालय में तीन सौ से अधिक बच्चों का नामांकन हुआ है। प्रशासन केवि की हर समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा प्रयास करता रहेगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। वार्षिकोत्सव में अभिषेक, विनायक, सोनाली, शिवम, नित्या, पूजा, सलोनी, शिवानी, प्रज्ञा, नेहा, सान्या, दिपाली, अनुष्का, तितली, स्वेता, खुशी, आदिती, आरती, सोनी, सुंधि, साक्षी, नैंसी, माधुरी, शालीनी समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने समूह गीत व समूह नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विपिन बिहारी पाठक, रजनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुनिता ¨सह समेत विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने अपना विचार रखा।