नक्सली घटना के मामले में एक वारंटी गिरफ्तार
रोहतास। थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर स्थित चुन्हट्टा गांव से पुलिस ने मंगलवार को एक वारं
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 05:41 PM (IST)
रोहतास। थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर स्थित चुन्हट्टा गांव से पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार रमेश उरांव पर भभुआ व्यवहार न्यायालय से अधौरा थाना क्षेत्र के एक नक्सली घटना में वारंट था। जिसकी सूचना न्यायालय द्वारा थाने को प्राप्त हुई थी।
थानाध्यक्ष कृपाशंकर साह ने बताया कि कैमूर पहाड़ी पर बसे चुन्हट्टा निवासी रमेश उरांव कई वर्षों से फरार चल रहा था। इस पर अधौरा थाना क्षेत्र में नक्सली घटना से जुड़े एक केस के सिलसिले में भभुआ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर मंगलवार को भभुआ न्यायालय में उपस्थित किया गया तथा न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें