एक घर से 75 बोतल देसी शराब बरामद
रोहतास। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में गुरुवार की रात पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर 75 बोतल देसी
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 04:34 PM (IST)
रोहतास। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में गुरुवार की रात पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर 75 बोतल देसी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि वार्ड 15 के निवासी रंजीत कुमार के घर में शराब होने की सूचना पर छापेमारी की गई। जहां से 75 बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस के आने की भनक मिलते ही वह भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें