मृगशिरा नक्षत्र में 50 फीसद भी नहीं पड़ा धान का बिचड़ा
??????? ??????? ????? ?? ??? ?? ?? ???? ?? ???? ??? 50 ???? ?? ??? ?? ????? ???? ?? ??? ??? ????? ??????? ?? ????? ??? ?? ??? ????? ???? ???? ? ????? ?? ????? ??? ?? ???? ???? ??????? ?? ?? ??????? ??? ???
रोहतास। मृगशिरा नक्षत्र बीतने जा रहा है पर पानी के अभाव में 50 फीसद भी धान का बिचड़ा नहीं पड़ सका है। जिससे किसानों की चिता बढ़ गई है। वर्षा नहीं होने व नहरों का अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने से यह परेशानी हुई है। किसान अरविद सिंह, राजेश सिंह, रवि मिश्र, अभिषेक सिंह, विनोद मिश्र, बिमलेश्वर सिंह, राम आशिष सिंह, पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित अन्य का कहना है कि वर्तमान में धान के बिचड़े के लिए रोहिणी नक्षत्र व दस दिन मृगशिरा नक्षत्र यानी दशतड़िका में बिचड़े डालकर तैयार करने से धान की उपज में बढ़ोत्तरी होती है तथा गेहूं की फसल बोने के लिए खेत पहले खाली हो जाता है। इस वर्ष अबतक वर्षा नहीं होने से गांवों में पानी की जलस्तर घटने के कारण सभी कुएं व बोरिग फेल हो चुके हैं। जिसके कारण बिचड़े नही डाला जा सका है। दूसरी तरफ नहरों में पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर नहीं बढ़ पाया है। किसानों ने मांग की है कि नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जाए व नियमित बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।