गुरु ग्रंथ साहिब का मना 415वां प्रकाशोत्सव
रोहतास। स्थानीय गुरुद्वारा गुरु का बाग अठखंभवा में गुरु ग्रंथ साहिब का 415 वां प्रकाश उत्सव शनिवार
रोहतास। स्थानीय गुरुद्वारा गुरु का बाग अठखंभवा में गुरु ग्रंथ साहिब का 415 वां प्रकाश उत्सव शनिवार को मनाया गया। गुरुद्वारा के महंथ बजरंगी दास ने बताया कि सुबह से गुरुद्वारा में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आज ही के दिन गुरु ग्रंथ साहिब का आगमन अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में हुआ था। जिसमें संत कबीर दास के 541 पद अंकित है। इसके अलावा रविदास व नामदेव जैसे संतों की भी रचनाएं इस ग्रंथ में संग्रहित हैं। सुबह छह बजे से पांच वाणी का पाठ तथा शबद कीर्तन किया गया। कार्यक्रम में संजय मल्होत्रा, संजय कश्यप, सुरेंद्र पांडेय, सरदार भीम सिंह, मनीष कुमार, ठाकुर बिद, पंचम कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अशोक चौधरी, सरदार कमलजीत सिंह, डॉ. राम लखन प्रसाद, रजनीश कुमार, जगन्नाथ सिंह, डॉ. शिवनाथ चौधरी, मनोज पासवान, संध्या, रोहित, प्रीतम, जानवी, मंजू देवी समेत अन्य शामिल थे।