विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP की 20 महिलाएं बिहार में गिरफ्तार, रोहतास पुलिस ने यज्ञ में घूमते हुए पकड़ा

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:46 PM (IST)

बिक्रमगंज में विहंगम यज्ञ के दौरान चोरी की आशंका में उत्तर प्रदेश के देवरिया से आईं 20 संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. बिक्रमगंज यज्ञ में 20 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में ली गईं।

  2. उत्तर प्रदेश के देवरिया की बताई जा रही महिलाएं।

  3. एसडीएम कोर्ट से बांड भरवाकर उन्हें मुक्त किया गया।

संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास)। बिक्रमगंज में आयोजित विहंगम यज्ञ में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला से आई 20 संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उनपर चोरी करने की संभावना जताई गई है। पुलिस की पूछताछ में सभी उत्तरप्रदेश की देवरिया की रहने वाली बताई हैं।

पुलिस हिरासत में ली गई महिलाओं को मंगलवार को एसडीएम के न्यायालय में ले गई, जहां अनुमंडल दंडाधिकारी ने उन्हें बांड भरवाकर मुक्त कर दिया।

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात 13 और मंगलवार को सात संदिग्ध महिलाओं को यज्ञ मंडप के पास से पकड़ा गया।

जिन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 128 के तहत गिरफ्तार कर अनुमंडल दण्डाधिकारी के न्यायालय में भेज दिया गया।

जहां उन्हें बंधपत्र भरवाने के बाद मुक्त किया गया। बता दें कि अक्सर भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रम में संदिग्ध महिलाएं जाकर महिलाओं को झांसा देकर या उनके आभूषण चोरी कर लेती हैं।

घटना को अंजाम देकर वे शहर छोड़कर भाग जाती हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार इन महिलाओं की मंशा भी यज्ञ में आए लोगों की कीमती सामान गायब करने की थी।

यह भी पढ़ें- बक्सर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दोषी को उम्रकैद, पीड़िता को 13 लाख मुआवजा देने का आदेश