जिले से 107 हज यात्री 27 जुलाई को होंगे हज को रवाना
जिले से 107 हज यात्री 27 जुलाई से गया से हज यात्रा को जाएंगे। बाबूगंज स्थित मदरसा फलाह
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jul 2017 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 03:01 AM (IST)
रोहतास। जिले से 107 हज यात्री 27 जुलाई से गया से हज यात्रा को जाएंगे।
बाबूगंज स्थित मदरसा फलाहुद्दीन के काजी मौलाना एहसान उल हक कासमी के अनुसार डेहरी से आठ, दिनारा से 24, सासाराम से 30, बिक्रमगंज से 25, अकबरपुर से 15, नासरीगंज से 20 व अन्य प्रखंडों से 46 हज यात्री इस वर्ष हज यात्रा को जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हज पर जाने वाले यात्रियों को हज कैसे करें, अल्लाह के घर को तबाफ कैसे हो, सफा मरवा के दरमियान सई कैसे की जाए व शैतान को कंकड़ी कब और कैसे मारना है, इन सब बातों की जानकारी दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें