Move to Jagran APP

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए 102 एंबुलेंस कर्मी

रोहतास। जिले भर के 102 एंबुलेंस कर्मी सोमवार से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 05:02 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 06:38 AM (IST)
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए 102 एंबुलेंस कर्मी
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए 102 एंबुलेंस कर्मी

रोहतास। जिले भर के 102 एंबुलेंस कर्मी सोमवार से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल पर चले जाने के कारण सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा प्रभावित रहा। मरीजों व उनके परिजनों को प्राइवेट एंबुलेंस पर निर्भर रहना पड़ा। जिसका लाभ लेने में निजी एंबुलेंस वाले लगे रहे। इस दौरान एंबुलेंस कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के पास धरना भी दिया।

loksabha election banner

102 एंबुलेंस कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों की मांग के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। छह फरवरी 2019 को हुई वार्ता के आलोक में सरकार मांगों को पूरा नहीं कर पाई है। जिसके खिलाफ आज से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय किया गया है। समस्या के समाधान होने तक हड़ताल जारी रहेगी। धरना देने वालों में विरेंद्र सिंह, कन्हैया कुमार, योगेंद्र प्रसाद, मुमताज अंसारी, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.